मिले थे, बातें हुई थीं । वो बातें 'गई आ गई' हो गईं ।। तेरी आवाज़ की खनक मेरे मन में, जो आयी, तो अब तक गयी ही नहीं।। जो खयालों के मंज़र हुआ करते थे। वो खयालों में अब तो आते नहीं।। राहतें उन खयालों से जो हासिल हुईं, वो खयालों से अब तक गई ही नहीं।।